{"_id":"5d0e06878ebc3e3abd1ca5b7","slug":"two-died-in-two-different-road-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Sat, 22 Jun 2019 04:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Jun 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के सहारनपुर जनपद में शनिवार को दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घटना की जानकारी ली और घायल युवक को असपताल में भर्ती कराकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में मूजफ्फरनगर मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा कुतुबशेर थानाक्षेत्र में अंबाला रोड पर हुआ। यहां पुल के निकट तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डंपर चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं शवों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन