{"_id":"6340fe81ccf6c41227552d4d","slug":"two-died-in-an-accident-in-nakud-saharanpur-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 08 Oct 2022 10:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:07 AM IST
सार
सहारनपुर में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई बताया कि दोनों व्यापारी शुक्रवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Saharanpur news
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक्टिवा स्कूटी पर नकुड़ लौट रहे किराना व्यापारी सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतकों की परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नकुड़ कस्बे के मोहल्ला महादेव निवासी किराना व्यापारी अनिल गुप्ता (50) कस्बे के ही मोहल्ला अफगानान अशोक (35) पुत्र सोरण उपाध्याय के साथ शुक्रवार देर रात को एक्टिवा पर सहारनपुर से नकुड़ आ रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, चार दिन तक येलो अलर्ट, धान की फसल को नुकसान के आसार
विज्ञापन
बताया गया कि जैसे ही वे खेड़ा-कुटी के पास पहुंचे तो यहां किसी वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिससे दोनों एक्टिवा सवार व्यापारी उछलकर सड़क पर गिरे। सिर मे गहरी चोट लगने से अशोक की मौके पर ही मौत गई, जबकि अनिल गुप्ता गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल गुप्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की अल सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान अनिल गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।