फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two died and one injured in road accidents in Bijnor District in UP

बिजनौर: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, कंटेनर की भिड़ंत में वैन चालक ने दम तोड़ा

Tue, 27 Oct 2020 08:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
two died and one injured in road accidents in Bijnor District in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। धामपुर थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल व्यक्ति का सीएचसी में उपचार चल रहा है। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में एक अन्य हादसे में नेशनल हाईवे पर वैन व कंटेनर की भिड़ंत में वैन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

विज्ञापन

धामपुर थानाक्षेत्र में गांव पीपलसाना निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह अपनी 45 वर्षीय पत्नी संतरेस के साथ बाइक से घर जा रहे थ। सोमवार देर रात गांव सेडा के पास उनकी बाइक और सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डॉक्टरों ने वीर सिंह की हालत को भी चिंताजनक बताया है। घटना की अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल अरुण त्यागी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई   

सड़क हादसे में वैन चालक की मौत 
कोतवाली देहात में नेशनल हाईवे पर वैन व कंटेनर की भिड़ंत में वैन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी राजकुमार शर्मा (32) बुलंदशहर से वैन लेकर हरिद्वार जा रहा था।

सोमवार रात करीब दो बजे नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात-अकबराबाद के बीच बाइक से लदे कंटेनर से वैन की टक्कर हो गई। वैन चालक राजकुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक व हेल्पर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। मृतक के तहेरे भाई ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed