{"_id":"5d3cb93c8ebc3e6cde237ff8","slug":"two-death-in-accident-kithor-news-mrt4354251140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बेकाबू होकर ट्रक में घुसी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बेकाबू होकर ट्रक में घुसी, दो की मौत
विज्ञापन
नगीना के गांव बड़पुरा निवासी परिवार की हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने ट्रक में घ
- फोटो : KITHOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के गांव बड्पुरा निवासी परिवार दिल्ली से लौट रहा था
मेरठ-हापुड़ मार्ग स्थित बिजली बंबा चौकी के समक्ष हुआ हादसा
एक ही परिवार के दो बच्चों समेत सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा(मेरठ)। दिल्ली से शुक्रवार देर रात बिजनौर निवासी परिवार कार से घर लौट रहा था। हापुड़-मेरठ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी के समीप कार का अगला टायर फट गया। जिससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इसमें कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने इत्तेफाकिया में रिपोर्ट दर्ज की है।
बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र अंतर्गत गांव बड़पुरा निवासी मोहम्मद अतीक के बेटे की ईद के बाद शादी है। इसलिए अतीक का परिवार शुक्रवार को दिल्ली भात नौतने गया था। कार में चालक दिलशाद (30), मोहम्मद अतीक (45), याकूब (65), हसीना (55), वसीला (45), कौसर (40), अदिसा (30) व दो छोटे बच्चे रिहान तथा रानी सवार थे। वे दिल्ली-मेरठ मार्ग बंद होने के कारण शुक्रवार रात करीब 12:45 बजे हापुड़ से मेरठ होते हुए घर लौट रहे थे। कार बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने पहुंची तो अचानक अगला टायर फट गया। जिससे कार बेकाबू होकर बिजली बंबा पुलिस चौकी के समीप सड़क किनारे खडे़ ट्रक में घुस गई। जिससे कार चालक दिलशाद एवं मोहम्मद अतीक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दोनों शवों एवं घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हापुड़ रोड पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इस पर पुलिस ने जाम खुलवाया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रोड पर खडे़ वाहन बने रहे हादसों की वजह
पुलिस एवं आरटीओ द्वारा पकड़े गए वाहनों को बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है। जिसके चलते यहां काफी संख्या में वाहन खडे़ हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भी पुलिस ने इन वाहनों को नहीं हटाया है। सड़क किनारे खड़ा ट्रक कार सवार दो लोगों की मौत की वजह बन गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से इत्तेफाकिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। -मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा