फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two-day Architect Expo in meerut, curtains will open as soon as you speak

दो दिवसीय आर्किटेक्ट एक्सपो का शुभारंभ: आपके बोलते ही खुलेंगे, बंद होंगे खिड़की-दरवाजों के परदे

Sun, 19 Dec 2021 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Dec 2021 11:17 AM IST
सार

बिजली उपकरणों के बाद अब स्वचालित  यह घरेलू आइटम्स भी आ चुके हैं। मेरठ के गढ़ रोड पर आयोजित की जा रही दो दिवसीय आर्किटेक्ट एक्सपो आप विभिन्न प्रकार के स्वचलित घरेलू आईटम्स देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
two-day Architect Expo in meerut, curtains will open as soon as you speak
आर्किटेक्ट एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक आपने टीवी, लैपटॉप से लेकर अन्य उपकरणों को स्वचालित या वाइस कमांड के आधार पर संचालित होते हुए देखा है। अब आप मोबाइल से या बोलकर खिड़की-दरवाजे के परदे खोल और बंद कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जीवनशैली को हर दिन आसान कर रही ऐसी ही नई तकनीकों से रूबरू कराएगा आर्किटेक्ट एक्सपो। शनिवार को दो दिवसीय एक्सपो का शुभारंभ गढ़ रोड स्थित एक होटल में किया गया है। एक्सपो में पहुंचे सुभारती और एमआईईटी के इंटीरियर छात्र-छात्राएं भी तकनीकी प्रदर्शन से हतप्रभ रह गए। वहीं, प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे आर्किटेक्ट ने घरों के नक्शों में हो रहे बदलाव पर भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कोरोना काल में घर से कार्य करने की शैली ने अब नक्शा बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। मुरादाबाद और गोरखपुर से आए आर्किटेक्ट ग्रुप ने बताया कि घर में पति-पत्नी अपने कार्यालय को अलग-अलग बनवा रहे हैं। वर्क फ्राम होम कल्चर में वह खुशनुमा माहौल चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वुडन कोटिंग का बढ़ा क्रेज
एक्सपो में वुडन कोटिंग के लिए कई कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इटेलियन कंपनी अब नए लुक में आपके फर्नीचर को बदल देंगी। इसके अलावा दीवारों के लिए भी कई एडवांस फीचर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ईंट की दीवार के स्थान पर सीमेंट दीवारों का उपयोग किया जा रहा है। इससे देश में कई महत्वपूर्ण बिल्डिंग बनाई जा रही है।

घर में चाहिए सुविधाएं
घर में कार्यालय बनाने का चलन बढ़ा है। वहीं, किचन का साइज भी बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के डर से घर में ही जिम, स्पा, बार आदि बनाने के लिए अलग स्थान लोग बनवा रहे हैं। - अक्षत, आर्किटेक्ट गोरखपुर

पर्यावरण से लेकर स्वास्थ्य  तक सुविधा घर में ही चाहिए। कोरोना काल में घर में सभी सुविधाओं के लिए अलग स्थान हम लोग निकाल रहे हैं। - अभय खरवार, मुरादाबाद

शहर को नई दिशा देगा आर्किटेक्ट एक्सपो : सांसद
उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय आर्किटेक्ट एक्सपो का शुभारंभ विधायक सोमेंद्र तोमर और मेरठ व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया। विधायक सोमेंद्र तोमर ने मेरठ के आर्किटेक्टों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पूरी अर्थव्यवस्था को बेहतर करने का काम करते हैं। वहीं, मेरठ व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन मेरठ की छवि को और बेहतर बनाते हैं और उद्योग क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।

वहीं, शनिवार शाम एक्सपो में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहर को बेहतर बनाने में आर्किटेक्ट का विशेष योगदान है। मेरठ आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल और  सचिव चिराग गुप्ता ने बताया कि एक्सपो में प्रसिद्ध आर्किटेक्ट्स, प्रख्यात बिल्डर्स और डेवलपर्स, प्रमुख सलाहकार और देश के विभिन्न अग्रणी विनिर्माण ब्रांड एक ही जगह भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम में यूपी आर्किटेक्चर एसोसिएशन की आम सभा होगी। इसमें 200 से अधिक आर्किटेक्ट हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed