फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two criminal wound in encounter

मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी

Sat, 03 Aug 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
two criminal wound in encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : KITHOR
खरखौदा पुलिस ने बाईपास पर चेकिंग के दौरान कार रोकने का किया था प्रयास
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर घायल दो बदमाशों को चांदसारा चकरोड पर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा(मेरठ)। पुलिस ने खरखौदा बाईपास पर शुक्रवार तड़के चेकिंग के दौरान हापुड़ की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। उधर, पुलिस ने कार का पीछा किया तो बदमाश उसे छोड़कर फायरिंग करते हुए फफूंडा के जंगल में घुस गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। वहीं, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने एक बदमाश से पिस्टल तथा दूसरे से तमंचा बरामद करने का दावा किया है।

खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बिष्ट के अनुसार शुक्रवार तड़के पुुलिस टीम अधिकारियों के आदेश पर बाईपास स्थित आईटीआई कॉलेेज के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हापुड़ की ओर से ग्रे कलर की एक कार तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोकना चाहा। इस पर युवकों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए कार मेरठ की ओर दौड़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा किया तो वह बिजौली के सामने स्थित परतापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदसारा के रास्ते पर जाती दिखाई दी। वह कुछ दूर चलते ही चकरोड पर फंस गई। पुलिस के पहुंचने पर सवार चारों बदमाश फायरिंग करते हुए फफूंडा के जंगल में घुस गए। यहां पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई तथा दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम सोनू उर्फ ओमपाल पुत्र रामपाल निवासी छुछाई थाना किठौर व शानू उर्फ नैपाली पुत्र चमन सिंह निवासी अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर बताया। पुलिस ने सोनू से पिस्टल एवं शानू से एक तमंचा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों को पहले खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, फरार होने वाले बदमाशों में अहमद पुत्र शाहरुख खान निवासी ब्रह्मापुर थाना सिंभावली हापुड़ व बॉबी पुत्र रामदास निवासी स्याल थाना भावनपुर हैं। पुलिस के अनुसार सोनू व शानू हत्या समेत कई मामलों वांछित चल रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed