{"_id":"6068cdcd8ebc3e8cd11feb40","slug":"two-corona-positive-found-in-sardhana-242-sampling-done-mawana-news-mrt5328885142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, 242 की हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, 242 की हुई सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, 242 की हुई सैंपलिंग
सरधना। सरधना में कोरोना की जांच के लिये शनिवार को सैंपलिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में कोरोना की जांच के लिये 242 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। जिसमें एनटीजन जांच में तहसील रोड निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं, मोहल्ला धर्मपुरा निवासी एक युवक ने मेरठ में रेलवे स्टेशन पर दो दिन पूर्व कोरोना की जांच कराई और वह दिल्ली चला गया। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद विभाग ने उसके घर पर संपर्क किया लेकिन वह नहीं मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से कब लौटेगा उसका इंतजार हैं। संवाद
843 लोगों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन
परीक्षितगढ़। स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव का वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि सीएचसी परीक्षितगढ़ अगवानपुर, नवल, तोहफापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। शनिवार को 567 लोगों के कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, किरण सक्सेना, बीपीएम इकरार अहमद, चीफ फार्मेसिस्ट प्रवीण गर्ग, फार्मेसिस्ट आशीष चौधरी, अरूणिमा त्यागी, सीएचओ आशा रानी, आसिफा, कुंती, पूजा आदि का सहयोग रहा। वहीं मवाना सीएचसी सतीश भास्कर ने बताया कि 196 लोगों को व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 80 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
दौराला में हुई 225 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप कर शनिवार को कोरोना जांच कर वैक्सीन लगाई। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार को 450 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि 225 की जांच की गई, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं आया। डॉ. बिजेंद्र कुमार ने सभी से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान डॉ. निशी खोखर, डॉ. वीपी सिंह व डॉ. सारंग आदि मौजूद रहे। संवाद