फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two cops suspended and action on five in Baghpat for illegal recovery amid lockdown, Two policeman line Hazir in Saharanpur

लाॅकडाउन के बीच अवैध वसूली को लेकर बागपत में चौकी इंचार्ज समेत पांच पर कार्रवाई, सिपाही निलंबित, सहारनपुर में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Thu, 02 Apr 2020 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Two cops suspended and action on five in Baghpat for illegal recovery amid lockdown, Two policeman line Hazir in Saharanpur
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
कोरोनावायरस के चलते देशवासी लाॅकडाउन के बीच तमाम दुश्वारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में कुछ पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो कुछ पुलिसकर्मी अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बागपत जिले में चौकी डूंडाहेड़ी पर अवैध वसूली की शिकायत पर पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज सहित दो उप निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि दो सिपाहियों को तत्काल रूप से निलंबित कर दिया। वहीं सहारनपुर के बुड्ढा खेड़ा में दो पुलिसकर्मियों को अवैध वसूली की शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए  लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए जिले में 11 बैरियर स्थापित किए गए हैं। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि थाना खेकड़ा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी डूंडाहेड़ा पर स्थापित किए गए बैरियर पर आने-जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों से पुलिसकर्मियों द्वारा रुपए वसूलने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय रूप से जांच कराई गई। गोपनीय जांच में चौकी डूंडाहेड़ा पर नियुक्त कांस्टेबल हेमंत व कांस्टेबल बबलू दो पहिया वाहनों व चार पहिया वाहनों से अवैध वसूली करने में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित किया गया है।

चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा व उप निरीक्षक रिछपाल एवं हेड कांस्टेबल वीरेश की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर इन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। उक्त प्रकरण की जांच सीओ सिटी बागपत को दी गई है।

लॉक डाउन में डोला खाकी का ईमान, सहारानपुर में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
सहारानपुर के छुटमलपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में दो पुलिसकर्मियों ने एक परचून विक्रेता से दुकान खोलने के नाम पर दस हजार की अवैध वसूली की। शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने देर रात दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।

थाना अध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया कि एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल अंकुर और विनीत को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed