{"_id":"60d8c75a8ebc3ecbe45c2e9e","slug":"two-children-die-due-to-drowning-in-mountain-river-meerut-news-mrt5447714121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
बढ़ापुर (बिजनौर)। नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से इनके परिवारों में मातम पसरा है।
मरने वाले दोनों बच्चों में सोफियान (आठ) गांव रसूलपुर उर्फ ढेला निवासी मुमताज और फरहा (छह) इसी गांव के शहजाद की पुत्री थी। ये दोनों अन्य दो बच्चों के साथ रविवार को गांव के समीप बहने वाली पहाड़ी नदी में नहाने गए थे। सोफियान व फरहा नहाने के लिए नदी में उतरते चले गए। उनके साथ गए अन्य दोनों बच्चे नदी किनारे पर खड़े रहे। सोफियान और फरहा नदी में जाते ही पानी में डूबने लगे। बाहर खड़े बच्चों ने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था। इसके बाद बच्चे गांव में पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण नदी पर पहुंचे और बच्चों के बताए नदी स्थान पर उनकी तलाश की। इस दौरान नदी में बने एक कुंड में दोनों बच्चे डूबे हुए मिले। परिजन उन्हें लेकर बढ़ापुर स्थित एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। न