फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers die due to electric current in meerut

मेरठः करंट की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत, ट्यूबवेल पर नहाते वक्त हुआ हादसा

Tue, 16 Jul 2019 06:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Two brothers die due to electric current in meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में सोमवार को ट्यूबवेल पर नहाने गए दो चचेरे भाइयों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हौज में नहाने के दौरान अचानक पानी में करंट दौड़ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चाचा ने घटना की जानकारी गांव में दी तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


गांव औरंगाबाद निवासी आरिफ (20) पुत्र इकरामुद्दीन मेरठ सदर में कारपेंटर के पास मजदूरी करता था। उसका चचेरा भाई नफीस (18) पुत्र इकबाल जेल चुंगी मेरठ में मजदूरी पर लोवर बनाने का काम करता था। सोमवार को छुट्टी होने पर दोनों भाई काली नदी के पास तेजवीर के ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक ही पानी में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट लगने से आरिफ की हौज में ही मौत हो गई। नफीस ने हौज से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसका एक पैर हौज में ही रह गया। इससे नफीस की भी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दोनों के चाचा इरफान धान की बोआई कर रहे थे। घर लौटने के लिए वह दोनों को लेने ट्यूबवेल पहुंचे तो आरिफ व नफीस के शव देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। घर पहुंचकर इरफान ने परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद ट्यूबवेल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
आरिफ व नफीस की मौत की सूचना पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। आरिफ का शव देख मां फरजाना, भाई शाहीर, माहिर, ताहिर, आरिफ व दोनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दूसरी ओर नफीस के घर पर मां अनवरी, भाई आसिफ व चारों बहनें बेहाल थीं। दोनों भाइयों के शव देकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। देरशाम दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed