{"_id":"653bc0055082d8d3a702db15","slug":"two-brothers-belonging-to-a-special-class-were-attacked-with-sticks-and-one-killed-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'घर पर डाली बुरी नजर': दो भाइयों पर लाठी डंडों से हमला, युवक की पीट-पीट कर हत्या; गांव में भारी तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'घर पर डाली बुरी नजर': दो भाइयों पर लाठी डंडों से हमला, युवक की पीट-पीट कर हत्या; गांव में भारी तनाव
Fri, 27 Oct 2023 07:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:20 PM IST
सार
मेरठ में एक मकान की तरफ देखने को लेकर हुई कहासुनी में वर्ग विशेष के युवक की पीटकर हत्या कर दी। मारपीट में घायल युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
युवक की पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालैनी में मकान की तरफ देखने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी के विवाद में वर्ग विशेष के दो भाईयों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें एक युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बालैनी के रहने वाले यामीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव का ही रोहित (30) उनके घर के सामने स्थित परचून की दुकान पर खड़ा था, जो काफी देर से उनके मकान की तरफ देख रहा था। तभी उसका बेटा वहां आ गया, जिसने रोहित को बार-बार मकान की तरफ देखने से मना किया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि रोहित अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया और बाद में अपने पिता, भाई, चाचा के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर आया और उसके बेटे दिलाशाद और मोनू पर हमला कर दिया। जिसमें घायलों का बालैनी अस्पताल में उपचार कराया, जहां मोनू की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया कि शुक्रवार को मोनू की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। उधर मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जिसके चलते गांव में पुलिसबल तैनात किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घायल युवक की मौत होने पर मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएगी।