{"_id":"5d18419a8ebc3e3cb94f7f2e","slug":"two-boys-from-meerut-found-dead-in-a-swift-car-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कार में मृत मिले दोनों युवक मेरठ के रहने वाले, गोली मारकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कार में मृत मिले दोनों युवक मेरठ के रहने वाले, गोली मारकर की गई थी हत्या
Sun, 30 Jun 2019 10:29 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
कार में मृत मिले दोनों युवक व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव बाहरन निकालने और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार ये दोनों ही युवक मेरठ के रहने वाले हैं। युवकों को कार के भीतर ही गोली मारी गई है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात मेरठ के दो युवकों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उनकी पहचान मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी जुनैद और दानिश निवासी अहमदनगर के रूप में की है।
विज्ञापन
वहीं कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी मेरठ का है। बताया गया कि कार किसी मोहम्मद तारीख के नाम पर है। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन