बसपा नेता हाजी अहसान व शादाब की हत्या का जल्द होगा खुलासा, शूटर समेत दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को नजीबाबाद में गुरुद्वारे के पास अपने काम्प्लेक्स के कार्यालय में बैठे बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब को दो शूटरों ने गोलियों से भून दिया था। पुलिस की कई टीम इस घटना के खुलासे में जुट गई। पुलिस को शुरू से ही शक था कि यह हत्या शाहनवाज या अजमल पहाड़ी ने कराई है। दोनों ही हाजी अहसान के कट्टर दुश्मन हैं।
शाहनवाज पूर्वांचल के एक बड़े गैंग से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद वारदात की कड़ी खुलती गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद शूटरों को बाइक से ले जाने वाला युवक नजीबाबाद क्षेत्र का ही रहने वाला है।
युवक की गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने गैर जिले के एक शूटर को भी दबोच लिया है। दूसरे शूटर व शाहनवाज की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस की मानें तो शाहनवाज ने एक बार थाने में खुलेआम हाजी अहसान का खात्मा करने की धमकी दी थी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शाहनवाज ने यह हत्या अजमल पहाड़ी के साथ मिलकर तो नहीं कराई है। किसी बड़े प्रॉपर्टी डीलर ने तो अहसान की हत्या कराने के लिए उनके सिर पर हाथ तो नहीं रखा। मंगलवार को पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।