आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते मेरठ से दो गिरफ्तार, 2.13 लाख बरामद, दिल्ली का आरोपी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में फोटोस्टेट की दुकान पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। दिल्ली का एक सरगना ऑनलाइन था, जोकि आईपीएल पर बोली लगवा रहा था।
एएसपी कैंट ईरज राजा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी उदित पोपली निवासी राठी अपार्टमेंट साकेत सिविल लाइन और सुमित खन्ना निवासी ए-5 बेगमबाग लालकुर्ती को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि उदित की सदर स्थित न्यू मार्केट में फोटोस्टेट की दुकान है, जहां आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। इसकी जानकारी पर सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने छापा मारा।
एक आरोपी पीयूष माहेश्वरी उर्फ लड्डू निवासी बी-4 घरौंदा अपार्टमेंट, श्रेष्ठ विहार थाना आनंद विहार दिल्ली भी मौजूद था, जो पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। आरोपियों से 2.13 लाख रुपये, दो मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है।
ऑनलाइन सट्टाबाजी में कई बड़े लोग संलिप्त
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में ऑनलाइन सट्टा करने वाले कई बड़े लोगों की जानकारी मिली है। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली और मुंबई में बैठे सरगना ही पूरा सिस्टम चला रहे हैं, जिनके मेरठ समेत दूसरे जिलों में एजेंट हैं। इनके जरिए यहां करोड़ों रुपये का सट्टा खेला जाता है। दिल्ली के सरगना की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली भी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/