{"_id":"5ca34004bdec2214046f0217","slug":"two-and-half-year-old-girl-died-including-elderly-woman-in-road-accidents-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसों में वृद्धा समेत ढाई साल की बच्ची की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसों में वृद्धा समेत ढाई साल की बच्ची की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Tue, 02 Apr 2019 04:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Apr 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक सड़क हादसे में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक दूसरे हादसे में एक ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामालों की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि बेगमपुल के नजदीक कुछ झुग्गी झोपड़ी वाले रहते हैं। यहां सड़क पर बने डिवाइडर पर भी कई लोगों ने अपनी अस्थाई रिहाइश बनाई हुई है। यहीं पर एक परिवार की ढाई साल की बेटी किसी तरह डिवाइडर से नीचे आ गई। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल डाला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची की मां उसके पास नहीं थी। वहीं बच्ची का पिता किसी अपराध में जेल की सजा काट रहा है। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

उधर देहात क्षेत्र में मिल रोड पर गन्ने से भरे ट्रक ने एक वृद्धा को कुचल डाला। बुर्जुग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतका बुजुर्ग ग्राम सठला निवासी बताई जा रही है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। वहीं ट्रक चालक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।