फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two and a half quintal polythene caught, 37 thousand fine recovered

ढाई क्विंटल पॉलीथिन पकड़ी, 37 हजार जुर्माना वसूला

Tue, 08 Sep 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two and a half quintal polythene caught, 37 thousand fine recovered
मेरठ। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ रोड पर थोक व्यापारियों के पास से ढाई क्विंटल पॉलिथीन जब्त की, जबकि 37000 रुपये जुर्माना भी वसूला। प्रवर्तन दल की टीम को व्यापारी के पास से गाड़ी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन सप्लाई की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल की टीम सूचना पर हापुड़ रोड स्थित मलिक ट्रेडर्स पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही पॉलिथीन सप्लाई करने वाली गाड़ी कहीं दूसरे स्थान पर खड़ी करवा दी गई। काफी इंतजार के बाद टीम ने दुकान पर छापा मारा। यहां से टीम को डेढ़ क्विंटल से ज्यादा प्रतिबधित पॉलिथीन मिली। इसके बाद टीम हापुड़ रोड पर ही न्यू फेमस डिस्पोजेबल स्टोर पहुंची। यहां भी टीम ने भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की और 5000 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की। टीम ने सभी जगह से ढाई क्विंटल पॉलिथीन जब्त करते हुए 37000 जुर्माना वसूला। कार्रवाई करने वाली टीम में सेवानिवृत कर्नल राजकुमार बालियान, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक और राजस्व निरीक्षक कृत वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed