{"_id":"61c4df1d07662310d712f4a4","slug":"two-and-a-half-lakh-rupees-blown-from-the-account-of-assistant-manager-meerut-news-mrt57043897","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट मैनेजर के एकाउंट से उड़ा लिए ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट मैनेजर के एकाउंट से उड़ा लिए ढाई लाख रुपये
विज्ञापन

मेरठ। लोन कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर के एकाउंट से साइबर ठगों ने ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता पहले लालकुर्ती थाने पहुंची, जहां से उन्हें साइबर सेल के लिए भेज दिया गया। पीड़िता ने साइबर एक्सपर्ट को बताया कि शादी के लिए पैसे जोड़कर रखे थे, ठगों ने हमें बर्बाद कर दिया।
जागृति विहार सेक्टर-3 निवासी मोहिना पुत्री पप्पू निवासी एक प्राइवेट बैंक में लोन विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनका एकाउंट इंडियन ओवरसीज बैंक छीपी टैंक पर है। खाते की जानकारी के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर का नंबर लिया। लेकिन यह नंबर कस्टमर केयर को तो लगा नहीं साइबर ठगों को लग गया। साइबर ठगों ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद एकाउंट से ढाई लाख रुपये की रकम उड़ा ली। पीड़िता की तहरीर पर साइबर एक्सपर्ट ने जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।