{"_id":"6a0ca07b2c00fbabe506b91d","slug":"two-accused-of-theft-arrested-goods-recovered-meerut-news-c-73-1-mct1008-107260-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी एजाज निवासी हर्ष विहार दिल्ली व अकरम निवासी सुंदर नगरी दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के साढ़े 46 हजार रुपये, सोना-चांदी के जेवर व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 16 मई को कस्बा खिवाई निवासी रईस के मकान में दीवार फांदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार देर शाम थाना पुलिस मेरठ-बड़ौत मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो सवार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का माल व बाइक बरामद की है।