फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused of deadly attack arrested

Meerut News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two accused of deadly attack arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव अतराडा में दो सप्ताह पूर्व कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद धारदार हथियार चले थे। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गांव अतराडा में मनोज पुत्र गिरवर का पालतू कुत्ता 18 दिसंबर को गली में खुला घूम रहा था। पड़ोसी बबलू और मनोज के बीच घूम रहे कुत्ते को बांधने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से धारदार हथियार चल गए थे और पथराव हुआ था। इसमें एक पक्ष के गजेंद्र, जोनी और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गजेंद्र और जॉनी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं, मनोज पक्ष के तनिष्क व प्रदीप भी घायल हुए थे। गजेंद्र पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें सोमवार को पुलिस ने आरोपी पक्ष के तनिष्क व निखिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed