फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused caught red-handed while stealing in a closed house, goods recovered

Meerut News: बंद मकान में चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ दबोचे, माल बरामद

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught red-handed while stealing in a closed house, goods recovered
बंद मकान में चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ दबोचे, माल बरामद
विज्ञापन

- बंद मकान और कारखाने का ताला तोड़कर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
संवाद न्यूूज एजेंसी
मेरठ। घने कोहरे के बीच बदमाश बंद मकानों व प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने लगे हैं। टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम स्थित एक बंद मकान में चोरी करते हुए दो चोरों को मालिक ने रंगेहाथ दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से माल भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने एक कारखाने में भी चोरी करना कबूल किया है।

शिवपुरम निवासी कृष्ण सैनी पुत्र गोकुल सैनी मंगलवार सुबह परिवार के साथ ससुराल गया था। देर रात वह घर लौटा तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। मकान के अंदर जाकर देखा तो दो चोर घर में रखे जेवर व नकदी समेट कर निकलने की तैयारी कर रहे थे। कृष्ण सैनी ने शोर मचाते हुए दोनों चोरों को दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें टीपीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरों के पास से चांदी की दो चूड़ी, एक चेन चांदी, एक अंगूठी चांदी, एक तगड़ी चांदी, एक घड़ी और 2350 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने अपने नाम सनी पुत्र इंद्रपाल निवासी मोहकमपुर और दीपक पुत्र तिलकराम निवासी मोहकमपुर टीपीनगर बताया है। वहीं, आरोपियों ने शिवपुरम निवासी सोनू कारपेंटर के कारखाने में भी चोरी करना कबूल किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed