फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested in violence case at Muzaffarnagar city

यूपी: उपद्रव के दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान, पूछताछ जारी

Fri, 03 Jan 2020 10:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jan 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in violence case at Muzaffarnagar city
मुजफ्फरनगर में हुआ था उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सीएए को लेकर गत 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपी मीनाक्षी चौक पर बाइक को आग लगाने और पथराव करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। पहचान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सीएए को लेकर शहर क्षेत्र में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपद्रवी पुलिस-प्रशासन द्वारा कराई गई वीडियोग्राफी के साथ ही शहर भर में लगे सीसीटीवी में कैद हुए थे। इनमें से पुलिस ने दो सौ से अधिक उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके फोटो लगे पोस्टर शहर में चस्पा कर दिए थे। उक्त पोस्टरों के माध्यम से दो आरोपियों की पहचान मोहल्ला बाग जानकीदास निवासी शहजाद पुत्र शरीफ और सुल्तान उर्फ फाइटर पुत्र रिहान निवासी मोहल्ला खालापार टंकी के पास के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जवानों को जिंदा जलाना चाहते थे उपद्रवी, जारी हुआ नया वीडियो, देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इनमें शहजाद उपद्रव के दौरान मीनाक्षी चौक पर बाइक को जलाने की घटना में शामिल था, जबकि सुल्तान उर्फ फाइटर पत्थरबाजी करते हुए कैमरों में कैद हुआ था। उक्त दोनों आरोपी अब तक घर से फरार थे, जिन्हें शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed