{"_id":"63c1ba551a154f3f1443bf3d","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-fatal-attack-two-pistols-two-cartridges-recovered-mawana-news-mrt621503155-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने 20 दिन पूर्व गांव अहमदनगर बढ़ला में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव करने के मामले में खजूरी मार्ग स्थित मंशा देवी मंदिर के समीप से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने बताया कि गांव अहमद नगर बढ़ला में तालाब की भूमि पर ग्रामीण अपने मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। दो माह पूर्व देवेंद्र बंसल ने गांव के मोहित, रविंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह को 400 गज का प्लाट बेच दिया था। इसके चलते गांव के कुछ लोग मोहित व रविंद्र से रंजिश रखने लगे थे। 24 दिसंबर को 20-22 लोग मोहित व रविंद्र के घर पहुंचे तथा ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दोनों के घर पर पथराव किया था।
इस मामले में दोनों पक्षों के अंकित, अमित, सुमित, सत्यम, नितिन, सुंदरम, दीपांशु, अमित, अंकित, अजीत, कल्लू, विकास, राहुल, रोहित, बंटी, सौरभ, मोहित, अमन व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान खजूरी मार्ग स्थित मंशा देवी के समीप से दो आरोपियों नितिन सैन और सुंदरम सैनी निवासी अहमद नगर बढ़ला को गिरफ्तार कर लिया।