फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for raping a minor

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for raping a minor
मेरठ। नाबालिग से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तीसरी आरोपी पीड़िता की सहेली बताई गई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी के अनुसार यह 14 सितंबर की घटना है। मोहल्ले की रहने वाली एक लड़की पीड़िता को अपने ताऊ के घर ले गई। जहां पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेसुध होने के बाद घर में पहले से मौजूद युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और दूसरे आरोपी ने इसकी वीडियो बना ली। बाद में दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई लेकिन मां ने लोकलाज के डर से कोई शिकायत नहीं की। कुछ समय के बाद आरोपियों ने पीड़िता की फेसबुक आईडी तैयार कर यह वीडियो उस पर अपलोड कर दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की पहचान सौरभ उर्फ काजल और दूसरे की पहचान साहिल उर्फ अक्षय निवासी ग्राम काजीपुर के रूप में हुई है। आरोपियों की सहयोगी युवती फिलहाल फरार बताई जा रही है। एएसपी सिविल लाइन सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी युवती फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed