फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Twenty three year old engineer from Saharanpur dies in Rohtak under suspicious circumstances, body found in bathroom

यूपी : सहारनपुर के 23 वर्षीय इंजीनियर की रोहतक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में मिला शव, गले में बंधा था रुमाल

Mon, 26 Jul 2021 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jul 2021 12:51 PM IST
सार

बताया गया कि तुषार बाथरूम में गया था, लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं आया। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर तुषार का शव मिला। उसके दो हाथ पीछे की तरफ थे, जबकि गले में रुमाल बंधा था।

विज्ञापन
Twenty three year old engineer from Saharanpur dies in Rohtak under suspicious circumstances, body found in bathroom
बाथरूम में मिला इंजीनियर का शव - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में आईएमटी स्थित मारूति-सुजुकी कंपनी के इंजीनियर 28 वर्षीय तुषार मेहता का संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इंजीनियर का शव सेक्टर दो में किराए के मकान में बाथरूम के अंदर शव मिला है। उसके गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवा इंजीनियर तुषार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक सहारनपुर निवासी तुषार मेहता मारूति में इंजीनियर के तौर काम करता था। दो साल से सेक्टर 2 स्थित मकान में दोस्तों के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। कमरे पर पांच दोस्त रहते थे, जिनमें से तीन घर गए हुए हैं, जबकि दो रात को कमरे पर ही थे। सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध हालात में सेक्टर 2 के एक मकान में शव मिला है। 
विज्ञापन


बताया गया कि तुषार बाथरूम में गया था, लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं आया। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर तुषार का शव मिला। उसके दो हाथ पीछे की तरफ थे, जबकि गले में रुमाल बंधा था। डीएसपी सज्जन सिंह व अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत से एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया गया। इसके बाद मामले की सूचना सहारनपुर परिजनों को दी गई। पुलिस का कहना है कि दोपहर तब परिजन रोहतक नहीं पहुंचे थे। उनके बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


तुषार मेहता मारूति-सुजुकी कंपनी में दो साल से इंजीनियर के तौर कार्यरत था। सुबह करीब 10 बजे उसका शव सेक्टर 2 स्थित किराये के कमरे में बाथरूम के अंदर मिला। गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। अब उसकी मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। -सज्जन सिंह, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed