फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   twenty one begs found local jk wall putti, the compuny offcers reached with police team

दुकान से जेके वाल पुट्टी के नकली 21 कट्टे बरामद किए, अधिकारियों ने पुलिस के साथ मारा छापा

Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
twenty one begs found local jk wall putti, the compuny offcers reached with police team
जेके सीमेंट कंपनी के अधिकारियों द्वारा कंपनी के नाम के नकली वाल पुट्टी बरामद की गई। - फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। जेके सीमेंट कंपनी के प्रबंधक ने मवाना थाना पुलिस के साथ मेरठ रोड पर एक पेंट की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से जेके वाल पुट्टी के 40 किग्रा के 21 नकली कट्टे बरामद किए। वहीं दुकानदार हाथ नहीं आ सका। प्रबंधक ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कंपनी के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि किसी ग्राहक ने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत की थी। इसके बाद कंपनी के निर्देश पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि नकली वाल पुट्टी कंपनी के नाम से बेची जा रही है। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया। उन्होंने एसपी देहात को आदेश दिए। इसके बाद टीम ने पुलिस को साथ लेकर मुख्य मार्ग स्थित पेंट हाउस की दुकान पर छापा मारा। वहां उपस्थित व्यक्ति से बिल व संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। पकडे़ गए कट्टों पर एमआरपी, मैन्यूफैक्चरिंग डेट आदि असली कट्टों से मेल नहीं खा रहा है। लिखावट में भी अंतर है। जांच के लिए मौके से पकडे़ गए कट्टों से एक किलो सीमेंट सैंपल के लिए लेकर सील किया गया। 21 कट्टों को पुलिस थाने ले आई। दुकानदार मौके पर नहीं मिला। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed