फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Twenty lakhs from the BJP leaders fortune, friction in the administration

BJP नेता की फॉर्च्यूनर से 20 लाख उड़ाए, भाजपाइयों ने पुलिस को सुनाई खरीखोटी

Wed, 07 Jun 2017 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 07 Jun 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Twenty lakhs from the BJP leaders fortune, friction in the administration
घटना के बाद जानकारी देता भाजपा नेता

दो बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार दोपहर को दिनदहाड़े भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़कर 20 लाख रुपए का बैग उड़ा दिया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन


मेरठ में बदमाश पुलिस पर हावी पड़ रहे हैं। लूट या चोरी की घटनाओं को रोकना पुलिस को भारी पड़ रहा हैं। मंगलवार को सूरजकुंड स्थित डूडा कार्यालय के सामने भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया गया। पुलिस देरी से पहुंची, तो भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर द्वितीय निवासी अतुल दीक्षित भाजपा महानगर कमेटी में सदस्य होने के साथ ही डूडा, नगर निगम व पीडब्लूडी में ठेकेदार हैं। मंगलवार दोपहर वे ईव्ज चौराहा स्थित सिंडिकेट बैंक से 20 लाख रुपये निकालकर फॉर्च्यूनर गाड़ी से डूडा कार्यालय पहुंचे थे। गाड़ी कार्यालय के सामने ही लगाकर वह अंदर एक अधिकारी से मिलने चले गए जबकि गाड़ी में उनका चालक शानू निवासी हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती बैठा रहा। थोड़ी देर बाद शानू भी गाड़ी से उतरकर डूडा कार्यालय में चला गया। तभी गाड़ी से आवाज आई तो शानू वहां पर पहुंचा, जहां पर पीछे सीट का शीशा टूटा मिला। शानू ने अंदर जाकर अतुल को जानकारी दी। अतुल ने गाड़ी में देखा तो 20 लाख रुपये भरा बैग गायब मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से पहले भाजपाई पहुंचे

Twenty lakhs from the BJP leaders fortune, friction in the administration
मौके पर पहुंची पुलिस

इस वारदात की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना के 15 मिनट बाद यूपी-100 की गाड़ी पहुंची। पुलिस के देरी से मौके पर आने पर भाजपाइयों ने पुलिस को खरीखोटी सुनाई। सीओ सिविल लाइन गजेंद्र पाल सिंह, एसओ नौचंदी उमेश चंद पचौरी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने चोरी में केस दर्ज किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed