{"_id":"5e9a0d678ebc3e768d064589","slug":"twenty-foreign-deposits-including-two-corona-positives-will-be-quarantined-for-28-days-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दो कोरोना पॉजिटिव सहित 20 विदेशी जमाती 28 दिन रहेंगे क्वारंटीन, कानूनी पेंच फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दो कोरोना पॉजिटिव सहित 20 विदेशी जमाती 28 दिन रहेंगे क्वारंटीन, कानूनी पेंच फंसा
Sat, 18 Apr 2020 01:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस
- फोटो : amar ujala
मेरठ में विदेशी जमातियों का क्वारंटीन पीरियड 14 दिन से बढ़ाकर 28 दिन किया गया है। दरअसल, उनका क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद फिलहाल उन्हें जिले में भी रोकने का इंतजाम किया गया है। लॉकडाउन के खुलने के बाद विदेश नीति के आधार पर उनके बारे में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज और सरधना में 20 विदेशी जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें से दो को कोरोना की पुष्टि हुई है। ये इंडोनेशिया और नेपाल के निवासी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जिन जिलों में विदेशी जमाती मिले हैं। अभी उनके मामले में कानूनी पेंच फंसा है। ऐसे में उनको जिले में ही रोका जा रहा है। लॉकडाउन के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। ऐसे में उनका क्वारंटीन पीरियड बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. राजकुमार के अनुसार, मेरठ में फिलहाल 20 विदेशी जमाती हैं। इनका क्वारंटीन पीरियड 28 दिन रहेगा। इनमें से कई का 14 दिन पूरा हो गया है।