मेरठ : सीजन में सबसे गर्म रहा मंगलवार, पारा पहुंचा 40 पार, लू ने दिन भर झुलसाया, कल से राहत की उम्मीद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो गया है। अप्रैल की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई, जो अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। गर्मी के रौद्र रूप के साथ तापमान और लू शहरवासियों को झुलसा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन का तापमान अप्रैल में सामान्य से छह डिग्री ऊपर पहुंच गया है। गर्मी का रौद्र रूप बढ़ता जा रहा है। लू झुलसा रही है और गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अभी आगे भी मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे। दो दिन बाद 21 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल और कहीं-कहीं बौछारें आ सकती हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो गया है। अप्रैल की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई, जो अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। गर्मी के रौद्र रूप के साथ तापमान और लू शहरवासियों को झुलसा रहा है। मौसम में गर्मी का असर प्रत्येक दिन बढ़ता जा रहा है। अप्रैल में ही गर्मी का असर मई और जून जैसा दिख रहा है। गर्मी का असर मंगलवार को अन्य दिनों से ज्यादा रहा।
सीजन में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा है। पारा सोमवार का रिकार्ड तोड़ता हुआ 41.6 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तामपान 41.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढोतरी हुई है, एक्यूआई 222 रिकॉर्ड किया गया। धीरे-धीरे आसपास के जनपदों का भी पारा बढ़ता जा रहा है।
गर्मी से करें बचाव
- लू से बचने के लिए पूरे कपड़े पहन कर निकले
- सिर और मुंह को ढककर निकले ओर आंखों पर चश्मा का प्रयोग करें
- बाहर कोई भी ठंडी चीज का प्रयोग न करें
- धूप में निकलते समय छाता अवश्य रखें
- कड़ी धूप और लू में गन्ना का रस के सेवन से बचे
- छोटे बच्चों को भी लू से बचाएं, बुर्जुग भी जरूरत के काम से ही बाहर निकलें
- एसी में बैठकर बाहर धूप में न निकलें
- गर्मी के मौस्म में चाय कॉफी गर्म पेय का सेवन कम कर देना चाहिए, साथ ही मसालेदार चीजें भी कम खाएं
- गर्मी के दिनों में हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन का प्रयोग करें
- गर्मी के दिनों में बारबार पानी पीते रहना जरूरी है।
चार घंटे ज्यादा रहता है गर्मी का असर
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दोपहर में एक बजे से लेकर शाम चार बजे तक गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहता है। दोपहर के समय सूरज की तपिश और लू का असर तेज होने के कारण गर्मी पूरी तरह से मारक हो जाती है, जिस कारण से अधिकतम तामपान में भी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होती है। पिछले तीन दिन से मौसम ऐसा ही गर्म बना हुआ है, लगातार गर्मी का असर तेज होने से राहत नहीं मिल रही है।
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 40.1 19.6
14 39.4 21.6
15 37.9 18.3
16 38.8 17.7
17 40.0 17.4
18 41.4 18.0
19 41.6 20.7
सड़कों पर छाया सन्नाटा
दो दिन तक हल्की बंदूाबांदी से राहत देने के बाद मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो गए है। गर्मी के बढ़ने के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर भी सन्न्नाटा छाया हुआ है। मई में 41 डिग्री पर पहुंचने वाला तापमान इस बार अप्रैल में ही पहुंच गया है। जिस कारण से सड़कें और बाजारों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।
अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा है। मंगलवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। आगामी दो दिन तक तापमानन 42-43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। 21 अप्रैल को हल्के बादल रहने के आसार है, कहीं-कहीं पर बारिश की बौछारें आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश अलर्ट होने के चलते यहां थोड़ा मौसम बदल सकता है। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर