फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tuberculosis: penetration into stomach and bone

टीबी : पेट और हड्डी में भी बना रही पैठ

Fri, 18 Dec 2020 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tuberculosis: penetration into stomach and bone
मेरठ। टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) सिर्फ फेफड़े ही नहीं बल्कि हड्डी और पेट को भी खराब कर रहा है। मेरठ में इस साल करीब डेढ़ हजार मरीज सामने आए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

अमूमन टीबी फेफड़ों पर ज्यादा हमला करता है। इस साल अब तक 7408 मरीज मिले हैं। इनमें फेफड़ों की टीबी के करीब 80 फीसदी मरीज हैं जबकि 20 फीसदी मरीज हड्डी, पेट, गुर्दे या फिर अन्य प्रकार की टीबी के हैं। इसे एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी कहते हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि पेट की टीबी में मरीज को सामान्य रूप से होने वाली पेट की समस्याएं होती हैं। जैसे बार-बार दस्त लगना, पेट में दर्द होना आदि। अमूमन जब तक मरीज को टीबी के बारे में पता चलता है तब पेट में गांठ पड़ जाती हैं। वहीं, हड्डी की टीबी में हड्डियों में घाव हो जाते हैं और इलाज के बाद भी आसानी से ठीक नहीं होते। शरीर के जगह-जगह फोड़े फुंसी होना भी हड्डी क्षय रोग के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचें टीबी से...
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़िया रखें। न्यूट्रिशन से भरपूर खासकर प्रोटीन युक्त डाइट (सोयाबीन, दालें, मछली, अंडा, पनीर आदि) लेनी चाहिए। कमजोर इम्युनिटी से टीबी के बैक्टीरिया के सक्रिय होने की आशंका रहती है। दरअसल, टीबी का बैक्टीरिया कई बार शरीर में होता है, लेकिन अच्छी इम्युनिटी से यह एक्टिव नहीं हो पाता और टीबी नहीं होती है। ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कम रोशनी वाली और गंदी जगह पर न रहें और वहां जाने से परहेज करें।

यह है टीबी
टीबी गंभीर, संक्रामक और बैक्टीरिया जनित बीमारी है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। जानलेवा भी हो सकती है। डॉट्स सेंटरों पर इसकी दवा मुफ्त मिलती है। जिला अस्पताल में इसका केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed