Meerut: ड्यूटी छोड़ अवैध वसूली करने पर टीएसआई, सिपाही निलंबित
मेरठ के मोदीपुरम थाने में तैनाती होने के बावजूद सिवाया टोल से आगे हाईवे पर वसूली करने पर टीएसआई और सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी ट्रैफिक के मुताबिक सोमवार को टीएसआई मशगूल हसन और सिपाही गौतम कुमार की ड्यूटी मोदीपुरम में लगाई गई थी। शाम के समय यह दोनों अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर सिवाया टोल प्लाजा से आगे एक अस्पताल के पास वाहनों की चेकिंग करने लगे। आरोप है कि इन दोनों ने मध्य प्रदेश की एक टूरिस्ट बस चालक से सात हजार रुपये और एक कंटेनर चालक से 10 हजार रुपये की वसूली की।
यह भी पढ़ें: UP: दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र और पढ़ने को छह छात्र, कई साल बीते पर इस स्कूल में 10 स्टूडेंट भी नहीं हुए पूरे
वहीं, एक ट्रक चालक से पांच हजार रुपये की मांग की तो उसने पैसे देने से मना कर दिया था। बाद में ट्रक चालक से दो हजार रुपये लेने के बाद ही उसे जाने दिया गया। चालक ने मामले की जानकारी ट्रांसपोर्टर को दी।
इसके बाद मामला एसपी ट्रैफिक तक पहुंचा और जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए गए। दोनों पर कार्रवाई के बाद एसएसपी ने सभी पुलिस टीमों को चेतावनी दी है कि निर्धारित स्थलों पर ईमानदारी से ड्यूटी दें।
अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में लिप्त मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी अलग-अलग थानों के दरोगा और पुलिस कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के दाग लग चुके हैं। इनके चलते पिछले पांच महीने में ही आठ से अधिक पुलिस वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है।