{"_id":"612945938ebc3e7a2864b1d0","slug":"try-to-kidnap-of-jwellers-son-in-meerut-meerut-news-mrt553656039","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के बेटे को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के बेटे को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
सराफ के बेटे को अगवा करने की कोशिश, हंगामा
मेरठ। सराफ के नौ साल के बेटे का बदमाशों ने दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास किया। सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें मारुति वैन संदिग्ध दिख रही है। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के पॉश इलाके थापर नगर का है। सराफ अनुज जैन का बेटा विपुल साइकिल से डेयरी पर दूध लेने गया था। थापर नगर गोल चक्कर के पास सफेद रंग की एक मारुति वैन गाड़ी खड़ी थी। जिसमें तीन-चार युवक बैठे थे। बच्चे का कहना है कि गाड़ी में सवार युवकों ने उसको रोका और नाम पता पूछा। युवकों ने विपुल से कहा कि वह उसके चाचा लगते हैं। बच्चा घबरा गया और साइकिल दौड़ाकर अपने घर पहुंचा। परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गाड़ी गायब हो चुकी थी। इसी बीच अफवाह फैल गई कि बच्चे को बदमाश अगवा करने आए थे। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता जितेंद्र अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग करते हंगामा किया।
पुलिस ने बच्चे से भी जानकारी ली। विवेचक इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि अपहरण के प्रयास की महज अफवाह है। पुलिस गाड़ी और उसके सवार लोगों का पता लगाने में जुटी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बच्चे से पुलिस ने बात की है। उसने अपहरण की बात नहीं बताई। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
---
पिस्टल लिए थे वैन सवार
मासूम ने परिजनों और पुलिस को बताया कि कार सवार पिस्टल भी लिए हुए थे। उसे सड़क पर रोककर बात करने लगे। वह किसी तरह साइकिल से दौड़कर अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।