फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trust in post offices also increased during Corona period

कोरोना काल में भी बढ़ा डाकघरों पर भरोसा

Sat, 23 Jan 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Trust in post offices also increased during Corona period
मेरठ। डाकघर हाईटेक होने से इनका महत्व लगातार बढ़ रहा है। डाकघर सर्वाधिक ब्याज और निशुल्क सेवा दे रहा है। कोरोना कॉल में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां थम गई थीं परंतु डाकघर के प्रति भरोसा जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खाते खुलवाए। प्रवर अधीक्षक डाकघर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2020-21 में 22 जनवरी तक 84 हजार 333 नए खाते खोले गए।
विज्ञापन

कोरोना काल में 50 हजार से अधिक लोगों ने डाकघर में आधार बनवाए, विभिन्न योजनाओं में पैसा लगाया और खाते खोले। शहर घंटाघर डाकघर के उपडाक अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि बैंक विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क वसूल रहे हैं। वहीं, डाकघर सभी सेवाएं मुफ्त दे रहा है। प्रवर अधीक्षक उग्रसेन का कहना है कि डाकघर के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। अधिक ब्याज और बेहतर सेवाओं के चलते डाकघर में खातों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि 12 से 19 जनवरी के बीच मंडल में महालोगनि अंतर्गत खाते खोलने का अभियान चलाया गया। सुकन्या योजना में 170 खाते खोले गए।
विज्ञापन

बैंक से बेहतर सेवाएं
बचत खाता एटीएम का किसी भी एटीएम में प्रयोग, पांच ट्रांजेक्शन मुफ्त
आधार सेवा के बाद 73 सेवाएं शुरू करने जा रहा है डाक विभाग
इंडियन पोस्ट एवं पेमेंट बैंक में कैश ट्रांसफर, आरटीजीएस, एनईएफटी संभव
बैंकों के मुकाबले सभी योजनाओं में ब्याज दर सर्वाधिक
खाते में न्यूनतम बैलेंस सीमा 500 रुपये
बैंक में पांच लाख तक की गारंटी पर डाकघर में 100 प्रतिशत पैसा सुरक्षित
डाकघर में विभिन्न योजनाओं की ब्याज दर
योजना ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना 7.6 प्रतिशत सालाना
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम 7.1 प्रतिशत सालाना
किसान विकास पत्र 6.9 प्रतिशत-124 महीने में पूर्ण
राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट 6.8 प्रतिशत सालाना
पोस्ट ऑफिस बचत योजना 6.6 प्रतिशत सालाना
पोस्ट ऑफिस बचत खाता 4.0 प्रतिशत सालाना
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 7.4 प्रतिशत त्रैमासिक
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट एक वर्ष 5.5 प्रतिशत त्रैमासिक
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट दो वर्ष 5.5 प्रतिशत त्रैमासिक
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट तीन वर्ष 5.5 प्रतिशत त्रैमासिक
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट पांच वर्ष 6.7 प्रतिशत त्रैमासिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed