{"_id":"5ee91fe18ebc3e42d56e78d9","slug":"truck-fell-from-a-30-foot-high-maliana-flyover-caught-fire-meerut-news-mrt4867680147","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 फुट ऊँचे मलियाना फ्लाईओवर से ट्रक गिरते ही आग लगी, बाजार में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 फुट ऊँचे मलियाना फ्लाईओवर से ट्रक गिरते ही आग लगी, बाजार में मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 फुट ऊंचे मलियाना फ्लाईओवर से ट्रक नीचे गिरा, आग लगी
मेरठ/परतापुर। बागपत रोड स्थित मलियाना फ्लाईओवर से रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के दौरान ओवरब्रिज के नीचे खड़े कई वाहन दब गए। 30 फिट ऊंचाई से गिरते ही ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। ट्रक में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया।
बागपत से ट्रासंपोर्ट नगर आ रहा रेत से भरा ट्रक
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रेत से भरा एक ट्रक मलियाना फ्लाईओवर पर अचानक बेकाबू हो गया। पुल पर इधर-उधर लहराता हुआ ट्रक रेलिंग तोड़कर लगभग 30 फुट नीचे सड़क पर जा गिरा। बेरीपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक कपिल के अनुसार, ट्रक को गिरते देख उसने भागकर अपनी जान बचाई। मगर, उसकी ई-रिक्शा सहित दो साइकिल और एक स्कूटी ट्रक के नीचे दब गईं। उधर, तेज धमाके के साथ ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के चलते क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ट्रक की आग बुझाते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जिसके बाद पता चला कि ट्रक के नीचे कोई व्यक्ति नहीं दबा है, बल्कि कुछ वाहन दबे हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
अग्निशमन अधिकारी शांतनु यादव ने भी दुर्घटना में किसी के हताहत होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि ट्रक बागपत से रेत भरकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर से नीचे गिरने के बाद ट्रक में मामूली आग लग गई थी। जिसे समय रहते बुझा दिया गया। वहीं, हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस पता लगा रही है कि ट्रक किसका है और इसे कौन चला रहा था। उधर, घटना के बाद क्षेत्रवासी दहशत में हैं। फिलहाल मार्केट में ऑड-ईवन व्यवस्था के चलते मंगलवार को इस साइड का बाजार बंद था। वरना हादसे में कई लोगों की जान पर बन सकती थी।