फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck carrying sugar bags dragged tractor-trolley on Meerut-Pauri highway, fire engulfed

मेरठ.पौड़ी हाईवे पर टला बड़ा हादसा, ट्रैक्टर टॉली के ट्रक से टकराते ही लगी भीषण आग, राख हुए चीनी के 800 बोरे

Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
सार

- मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर हुआ हादसा
- चालक परिचालक सुरक्षित, आग में जल गए चीनी के बोरे

विज्ञापन
Truck carrying sugar bags dragged tractor-trolley on Meerut-Pauri highway, fire engulfed
दोनों वाहनों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे बहसूमा में मेरठ- पौड़ी हाईवे पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास जलभराव होने के कारण गुरुवार को सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चीनी के कट्टों से लदे 22 टायर ट्रक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर-टॉली से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक  ट्रैक्टर-टॉली को  करीब तीस मीटर तक घसीटते हुए ले गया और पेड़ से टकरा गया। टक्कर से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हालांकि दोनों वाहनों के चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेरठ पौड़ी हाईवे(एनएच 119) पर पेट्रोल पंप के पास सैफपुर फिरोजपुर गांव का पानी सड़क पर भरता है। जिसके चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गुरुवार  अलसुबह मीरापुर की ओर से चीनी के 800 बोरे लेकर आ रहा 22 टायर ट्रक गड्ढे के कारण अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक के साथ करीब 30 मीटर तक घीसते हुए चलते गए और पेड़ से टकरा गए।
विज्ञापन

दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। जिसमें ट्रक के चालक परिचालक अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। लोगों की माने तो पुलिस समय रहते ना पहुंचती तो चालक-परिालक का दम घुट सकता था। ट्रक चालक जगदीश निवासी टोंक राजस्थान ने बताया कि वह ट्रक में अफजलपुर से चीनी के कट्टे लेकर कोल्हापुर राजस्थान जा रहा था। आग में चीनी के कट्टे भी जल गए। थाना प्रभारी शिवदत्त के मुताबिक घटना के मामले में तहरीर नहीं दी गई है। 

भीषण हादसा हुआ तो तब पहुंचे इंजीनियर
हादसा होने पर नेशनल हाईवे आथर्टी के अधिकारियों की आंखें खुलीं। बृहस्पतिवार को इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने भी मौके का मुआयना किया।
बुधवार को सपा नेता सुदेशपाल के नेतृत्व में एनएच 119 हाईवे पर दो सालों से हो रहे जलभराव में धान की रोपाई कर कड़ा विरोध जताया था। वहीं, बृहस्पतिवार अलसुबह हुए भीषण हादसे के बाद नेशनल हाईवे के इंजीनियर आयुष चौधरी मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता श्रेय लेने की कोशिश में लग गए। इंजीनियर ने सड़क के किनारे गड्ढे खुदवा दिए जिससे सड़क का पानी निकालकर मरम्मत कार्य शुरू हो सके।

Truck carrying sugar bags dragged tractor-trolley on Meerut-Pauri highway, fire engulfed
जलकर राख हुए चीनी के 800 बोरे - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद उपजिलाधिकारी मवाना ऋषिराज, सीओ यूएन मिश्रा मौके पर पहुंचे। इस दौरान मोड खुर्द ग्राम प्रधान धर्मेंद्र फौजी ने सैफपुर फिरोजपुर गांव की जलनिकासी ना होने पर प्रधान को जिम्मेदार ठहराया। एसडीएम ने दोनो प्रधानों की समरूा को सुना। बताया कि ग्राम प्रधान धमेंद्र के हरियाली पंप के सामने खेत आ रहे है।

आरोप है कि प्रधान ने मिट्टी डालकर पानी रोक दिया है। तर्क है कि सैफपुर फिरोजपुर गांव का पानी गांव के ही तालाब में जाना चाहिए। जलनिकासी के स्थायी समाधान के लिए फिरोजपुर का भौतिक निरीक्षण किया। एनएचआई के इंजीनियर आयुष चौधरी का कहना है कि सड़क पर शुक्रवार को पत्थर डलवाकर दुरुस्त करवा दिया जाऐगा। 

इंजीनियर के सामने ही गिरे दो बाइक सवार
एनएचआई के इंजीनियर आयुष चौधरी जेसीबी से सड़क के गड्ढों को भरवा रहे थे तभी र्बाक सवार मीरापुर निवासी दो युवक व महिला गिरकर घायल हो गए। बाद में उन्हें उनके वहां से किसी तरह भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed