दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को रौंदा, मौके पर मौत, जमकर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को साइकिल सवार दंपति की ओवरलोड सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे कुछ युवकों ने ट्रक के शीशे तोड़ने के अलावा कई राहगीरों से मारपीट भी की। भीड़ पुलिस चैकपोस्ट पर तैनात होमगार्डों की वजह से हादसा होने का आरोप लगा रही थी। एसडीएम व सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद मुआवजे के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद जाम खोला गया।
गांव रूखड़ियो निवासी महेश कुमार (50) अपनी पत्नी सुमन देवी (45) को साइकिल से नूरपुर रोड स्थित एक स्कूल में छोड़ने जा रहा था। सुमन स्कूल में छोटे बच्चों की देखभाल का काम करती थी। हल्दौर चौराहे पर स्थित पुलिस चैकपोस्ट के पास सीमेंट से भरे ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। दंपति की मौत की खबर लगने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस चैकपोस्ट पर तैनात होमगार्डों के वसूली करने का आरोप लगाते हुए हादसा होने की वजह बताते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। युवकों ने जाम लगाने के दौरान ट्रक के शीशे तोड़ डाले। इसके अलावा जाम के दौरान निकलने वाले राहगीरों के साथ भी मारपीट की गई। भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस भीड़ को शांत करने का प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ ने पुलिस की एक नहीं सुनी।
सूचना मिलने पर एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य व सीओ धामपुर महावीर सिंह आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर शासन से मुआवजा के साथ और अन्य सहायता दिलाने के आश्वासन पर जाम को खुलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महेश कुमार के भाई महेंद्र सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। करीब चार घंटे जाम लगने से रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/