फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Troubled by illegal occupation of land man asked administration for his wish to die

व्यक्ति ने मांगी इच्छा मृत्यु: भूमि पर अवैध रूप से कब्जे का लगाया आरोप, डीएम से कहा- नहीं हो रही कोई सुनवाई

Tue, 09 Jul 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jul 2024 10:34 PM IST
सार

शिकायती पत्र में कहा कि उनके पास जो संपत्ति है उस पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि वह मिलकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर दिया है।

विज्ञापन
Troubled by illegal occupation of land man asked administration for his wish to die
दबंगों से परेशान होकर मांगी इच्छा मृत्यु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कुछ लोगों द्वारा लगातार परेशान कर भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में न्याय नहीं मिलने से आहत शहर के चन्द्रवीर सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। साथ ही उन्होंने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की भी शिकायत की है।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के विवेक विहार निवासी चन्द्रवीर पुत्र सेवाराम ने मंगलवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके पास जमीन व दुकान, मकान व अन्य समस्त प्रकार की चल-अचल संपत्ति जो विरासत, स्वयं अर्जित की गई है, उस पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर दिया है। अपने मानसिक उत्पीड़न से पीड़ित होकर कई बार जिले के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अकेले ही शामली में रहते हैं, उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें से एक इंग्लैंड एक नीदरलैंड और तीसरा बेटा आर्मी में ब्रिगेडियर के पद पर भोपाल (मध्यप्रदेश) में तैनात है। आरोपी इसी बात का फायदा उठा रहे हैं। जिस कारण पीड़ित के पास आत्महत्या करने के सिवाय अन्य कोई रास्ता नहीं बचा है। पीड़ित ने विपक्षियों पर एकराय होकर आम की फसल को चोरी से तोड़ने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed