फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple talaq case: Wife out of the house after divorce at Muzaffarnagar

तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुआ था निकाह

Mon, 20 May 2019 08:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 May 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq case: Wife out of the house after divorce at Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि पति ने तीन तलाक कहकर उसको तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता का निकाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मेरठ के युवक से हुआ था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित छह ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जोया परवीन पुत्री जमालुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 मार्च को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसका निकाह मेरठ के थाना ब्रहमपुरी के मोहल्ला तारापुरी निवासी गुलफाम पुत्र असगर के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये के साथ सामान की मांग करने लगे थे। दहेज नहीं देने पर ससुराल के लोग उसको प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


आरोप है कि देवर उसके साथ छेड़छाड़ भी करता था। 15 मई को दहेज की मांग पूरी नहीं होने ससुराल वालों ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक कहकर उसको तलाक दे दिया और मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। ससुराल वाले अब मायके वालों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित छह ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed