कड़ी सुरक्षा के बीच हुई श्रद्धांजलि सभा और महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम, ड्रोन से होती रही निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम और भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के भाई सचिन वालिया की श्रद्धांजलि सभा एक साथ होने के चलते मल्हीपुर रोड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह-जगह बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन किया गया। रामनगर में कड़ी निगरानी रही। ड्रोन से गांव की गतिविधियों पर नजर रखी गई। बाहर से आ रहे लोगों को रामनगर जाने से रोका गया
गुरुवार को मल्हीपुर रोड पर रामनगर के निकट स्थित महाराणा प्रताप भवन में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि रामनगर में भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के भाई सचिन वालिया की श्रद्धांजलि सभा की गई। दोनों कार्यक्रमों में लोगों के शामिल होने के चलते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह से ही रास्तों पर नाकाबंदी करा दी।
एसपी सिटी विनीत भटनागर, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, सीओ मुकेश मिश्र के अलावा कई थानों की पुलिस एवं खुफिया विभाग की टीम सक्रिय रही। खुफिया विभाग की टीम के अधिकांश कर्मचारी रामनगर में ही डटे रहे। आरएएफ एवं आरआरएफ को भी लगाया गया। साथ ही ड्रोन कैमरे से गांव की गतिविधियों पर नजर रखी गई। गांव में घरों के ऊपर से उड़ते ड्रोन को देख लोग हैरान भी हो गए। दंगा नियंत्रण वाहन भी लगाया गया। मल्हीपुर रोड पर जगह-जगह बैरियर लगाए गए, प्रत्येक व्यक्ति को पूछकर जाने दिया गया। रामनगर में जाने वाले लोगों को दूसरे रास्ते से भेजा गया और महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों को अलग रास्ते से भेजा गया। रामनगर में बाहर से आए लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया गया।
लखनऊ से भी ली जाती रही जानकारी
2017 में बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में अनुसूचित जाति वर्ग और राजपूत समाज के युवकों में टकराव के बाद जातीय संघर्ष हो गया था। वहीं, 2018 में भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से मौत के बाद तनाव पैदा हो गया था। गुरुवार को दोनों कार्यक्रम एक साथ होने की वजह से पुलिस को कड़ी चौकसी बरतनी पड़ी। इन कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ से भी आला अफसर पल-पल की जानकारी लेते रहे।
ट्रैफिक वार्डन रहे ड्यूटी पर
महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के दौरान आने वाले लोगों की व्यवस्था के लिए ट्रैफिक वार्डन भी ड्यूटी पर तैनात रहे। जिसमें डाक्टर योगेंद्र दुधेरा, राजन जोशी, सुरेश दीवान, ब्रजेश कुमार, डाक्टर पृथ्वी सिंह, इलम चंद, डाक्टर सुशील सैनी, प्रवीण कुमार, दीपक कश्यप, उमेश तेगवाल, रतनलाल शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/