फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tribute and Honour Ceremony to be held on the 22nd

Meerut News: श्रद्धांजलि एवं गौरव सभा का आयोजन 22 को

Sun, 19 Jul 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Tribute and Honour Ceremony to be held on the 22nd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के वीर सेनानी शहीद बाबा नरपत सिंह के 169वें बलिदान दिवस पर 22 जुलाई को गांव अकलपुरा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे हवन-यज्ञ से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि एवं इतिहासकारों के व्याख्यान और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि ठाकुर विक्रम सिंह शामिल होंगे। वहीं वरिष्ठ इतिहासकार एवं मनु संस्कृति संस्थान, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित पाठक तथा डॉ. मेजर हिमांशु मुख्य वक्ता के रूप में शहीद बाबा नरपत सिंह के जीवन, बलिदान और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वीर शहीद बाबा नरपत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने और कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed