{"_id":"5f5638838ebc3e54c5192c17","slug":"tree-fell-on-power-line-in-bijnor-power-supply-to-half-a-dozen-villages-stalled-for-mor-than-twenty-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, 25 घंटे ठप रही आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, 25 घंटे ठप रही आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति
Mon, 07 Sep 2020 07:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:11 PM IST
सार
- वन विभाग द्वारा पेड़ कटवाए जाने के दौरान पेड़ गिरा
विज्ञापन
tree
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र में गांव मलपुरा के निकट वन विभाग द्वारा पेड़ कटान के दौरान एक यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ विद्युत लाइन पर गिर जाने से करीब आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने पैजनियां बिजली घर पहुंचकर रोष जताया। 25 घंटे बाद में विद्युत लाइनों का ठीक कराया जा सका।
विज्ञापन
पैजनियां से नहटौर मार्ग पर गांव मलपुरा के निकट वन विभाग द्वारा सड़क किनारे सरकारी यूकेलिप्टस के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इन पेड़ों के पास से एचटी विद्युत लाइन होकर गुजर रही है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार पेड़ों के कटान के दौरान एक विशाल पेड़ विद्युत लाइन पर जा गिरा।
विज्ञापन
इससे विद्युत लाइन वह खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के पैजनिया, मलपुरा, जमीरुद्दीन हथाई, सोतखेड़ी, सेलपुरा-बमनौला समेत करीब आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई।
विज्ञापन
करीब 25 घंटे बिजली के गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी से परेशान उपभोक्ता मनोज कुमार, अतुल कुमार, अजय, बबलू सिंह, रामपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि सोमवार सुबह पैजनियां बिजली घर पहुंचे और रोष जताया। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र चालू कराने की मांग की।
करीब 25 घंटे बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। निगम के एसडीओ संदीप कुमार का कहना है कि विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। क्षतिग्रस्त लाइन ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई है।