{"_id":"5d17cbf08ebc3e3c6d7ff481","slug":"treatment-will-be-available-near-home-three-special-ambulances-will-arrive-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास मिलेगा उपचार, जल्द आएंगी तीन विशेष एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास मिलेगा उपचार, जल्द आएंगी तीन विशेष एंबुलेंस
Sun, 30 Jun 2019 03:07 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 30 Jun 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सरकारी चिकित्सालय पहुंच से दूर हैं, इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। ऐसे लोगों को मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए घर के पास चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी। प्रदेश में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। तीसरे फेज में मेरठ में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए यहां तीन विशेष एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के दूरस्थ और स्वास्थ्य सेवाओं से अछूते क्षेत्रों में इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए चलाई जाने वाली मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) का मेरठ में भी तैयारी की जा रही है। शासन से इसके लिए हरी झंडी मिल चुकी है। जिले के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों, बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं वाले इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए यह पहल की जा रही है।
यह रहेगी व्यवस्था
मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था रहेगी। मोबाइल यूनिट के माध्यम से प्राथमिक उपचार, संक्रामक व गैर संक्रामक बीमारियों की स्क्रीनिंग और बेसिक लैब टेस्ट आदि की सेवाएं दी जाएंगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर की जांच लैब भी होगी। ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट आदि के साथ-साथ सवा सौ तरह की दवाइयां भी होंगी।
विज्ञापन
रोस्टर बनाकर यूनिट गांव-गांव भेजी जाएगी
मोबाइल मेडिकल यूनिट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी होगी कि वह रोस्टर बनाकर यूनिट को गांव-गांव भेजे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जरिए घर घर इलाज पहुंचाने की मुहिम के तहत शासन ने नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट योजना शुरू की है।
लखनऊ से रखी जाएगी निगरानी
इस मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस की निगरानी लखनऊ से भी की जाएगी। इसमें जीपीएस सिस्टम लगा होगा। इसके अलावा जिला स्तर पर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कराएंगे।
कई जिलों में शुरू हुई सुविधा
कानपुर नगर समेत कई जिलों में यह सुविधा शुरू हो गई है। मेरठ में यह सुविधा शुरू होनी है। इसके लिए तीन एंबुलेंस आने की उम्मीद है। - डॉ. राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी