{"_id":"6283364eda65cb04c907c767","slug":"traumatic-accident-in-saharanpur-dumper-crushes-bike-riding-teenagers-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार किशोरों को कुचला, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार किशोरों को कुचला, एक की मौत
Tue, 17 May 2022 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 May 2022 11:14 AM IST
सार
सहारनपुर में आज सुबह सड़क हादसे में एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलने पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक डंपर को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में कलसिया-उसंड़ सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह डंपर ने बाइक सवार किशोरों को कुचल दिया। इनमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। उसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद डंपर को उसका चालक मौके पर छोड़कर भाग निकला। भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब 8 बजे गांव रुहालका से आगे दबकौरा गांव के अड्डे पर हुआ। गांव दबकौरा निवासी अजीम (16) पुत्र इनाम व आसिफ (14) पुत्र अदनान बाइक पर खेत में काम कर रहे घरवालों को चाय देने के लिए आए थे। जब वह लौट रहे थे, तो सहारनपुर की तरफ से आए डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और बाइक को कुचलते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: गुलाम मोहम्मद की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को आखिरी श्रद्धांजलि, तस्वीरें
विज्ञापन
हादसे में अजीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आसिफ गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक डंपर को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने घायल आसिफ को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने के लिए उठाने लगी, लेकिन हादसे से गुस्साई भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।