{"_id":"5e1b85508ebc3e87e201075a","slug":"transporter-will-chakka-jam-from-10-pm-tonight-meerut-news-mrt4635065119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात 10 बजे से चक्का जाम करेंगे ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात 10 बजे से चक्का जाम करेंगे ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड, रुड़की रोड और दिल्ली रोड पर कैंट बोर्ड की ओर से वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्टर सोमवार रात 10 बजे से चक्का जाम करेंगे। 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने यह फैसला किया है। दोबारा से वसूली शुरू होने के बाद पिछले चार दिन से शहर लगातार जाम की समस्या झेल रहा है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे रहा। रविवार को भी कई जगह जाम लगा रहा।
आठ जनवरी की रात दस बजे से कैंट बोर्ड ने वाहन प्रवेश शुल्क वसूलना शुरू किया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था चौपट होनी शुरू हो गई। कैं ट बोर्ड ने मवाना रोड, रुड़की रोड और दिल्ली रोड पर वाहन प्रवेश शुल्क वसूलने के लिए बैरियर लगा दिए। जहां कैंट बोर्ड व्यावसायिक वाहनों से वाहन प्रवेश शुल्क वसूल रहा है। वसूली से बचने के लिए व्यावसायिक वाहन शहर की आंतरिक सड़कों से निकलने लगे हैं। इसके चलते शहर के मुख्य सड़कों दिल्ली रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड के अलावा मोहल्लों की भी सड़कें जाम की चपेट में आ रही हैं। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने की मशक्कत से जूझना पड़ रहा है। रविवार को जहां दिन में दिल्ली रोड, बच्चा पार्क, बेगमपुल, जीरो माइल और डेयरी फार्म पर वाहन जाम में रेंगते रहे। शाम होते ही दिल्ली रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। व्यावसायिक वाहनों के चालक वाहन प्रवेश शुल्क देने से बचने के लिए दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर, छतरी वाला पीर और जली कोठी से निकल रहे हैं। फैज ए आम इंटर कॉलेज के सामने वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। जीरो माइल चौराहे से रुड़की रोड पर जाम की स्थिति का भी यही हाल रहा। रुड़की रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मवाना रोड पर कमिश्नर आवास चौराहे से लेकर डेयरी फार्म तक वाहन जाम से जूझते रहे। वहीं रात में ट्रकों की भी लाइन लगी रही।
आज ट्रांसपोर्टर कर सकते हैं हंगामा
मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को ट्रांसपोर्टर एडीएम सिटी से मिले थे। एडीएम को 48 घंटे का समय दिया था। कैंट बोर्ड पीडब्लूडी और एनएचएआई द्वारा बनाई गई सड़कों पर वसूली कर रहा है। यह गलत है। सोमवार को डीएम और मंडलायुक्त को भी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी ज्ञापन सौंपेंगे। रात 10 बजे से चक्का जाम करेंगे।