फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training of polling parties completed, will leave from polling stations on May 9

Meerut News: पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग पूरी, 9 मई को मतदान केंद्रों से होंगी रवाना

Sat, 06 May 2023 07:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 07:22 AM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए मेरठ में पोलिंग पार्टियों की एक सप्ताह तक चली ट्रेनिंग खत्म हो गई है। 9 मई से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Training of polling parties completed, will leave from polling stations on May 9
polling parties - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में महापौर और पार्षद के चुनाव के लिए ईवीएम की जांच पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग भी खत्म हो गई। 9 मई से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


नगर निगम में एक महापौर और 90 वार्डों में पार्षद का चुनाव होना है। जो ईवीएम से होगा। दोनों नगर पालिका मवाना, सरधना और 13 नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य का चुनाव बैलेट पेपर से होना तय है।
विज्ञापन


इसके लिए हरे, सफेद और गुलाबी रंग के मतपत्र प्रशासन ने छपवा दिए हैं। जिन्हें सदर, मवाना सरधना तहसील में सुरक्षित रखा गया है।

एक सप्ताह से चल रही पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग भी शुक्रवार को पूरी हो गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई है। पुलिस प्रशासन की ड्यूटी निर्धारित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


272 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया। सीसीटीवी कैमरे लगने के साथ इन सभी जगह पर प्रशासन वीडियोग्राफी भी कराएगा। एडीएम वित्त पंकज वर्मा का कहना है कि 9 मई 2023 से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो जाएंगी।

सभी पोलिंग पार्टियों को विक्टोरिया पार्क से भेजा जाएगा। 11 मई को मतदान और 13 मई 2023 को मतगणना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed