फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Train will run through Meerut for Amarnath

अमरनाथ के लिए मेरठ से होकर जाएगी ट्रेन

Thu, 27 Jun 2019 03:46 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 27 Jun 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
Train will run through Meerut for Amarnath
डेमो - फोटो : डेमो
एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रेलवे ने तोहफा दिया है। यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रेन की शुरूआत की जा रही है। यह ट्रेन आनंदविहार टर्मिनल से वाया मेरठ, उधमपुर पहुंचेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। जिसे उत्तर रेलवे के ट्विटर और फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

  एक जुलाई से शुरू होने वाली यह आनंदविहार टर्मिनल-उधमपुर स्पेशल ट्रेह्व सप्ताह में दो दिन चलेगी। आनंदविहार टर्मिनल से सोमवार और बृहस्पतिवार को यह ट्रेन (04401) रात 11 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वहीं, उधमपुर से यह ट्रेन (04402) मंगलवार और शुक्रवार को शाम 4.05 बजे चलकर सुबह 5.55 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में 13 स्लीपर कोच, छह सामान्य श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी सहित दो दिव्यांग अनुकूल कोच उपलब्ध होंगे। इस ट्रेन को 16 अगस्त तक चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके लिए रेलवे की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन आरक्षण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


29 जून को जाएगा पहला जत्था
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था 29 जून को बस से रवाना होगा। औघड़नाथ मंदिर से रात 8.30 बजे सात बसें जम्मू के लिए रवाना होंगी। यह बसें जम्मू पहुंचकर यात्रियों को भगवती नगर बेस कैंप पहुंचाएंगी। वहां से पहलगाम पहुंचकर अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। वहीं दूसरा जत्था 13 जुलाई को औघड़नाथ मंदिर से जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोहरीकरण से मिली रफ्तार, तय समय से पहले आ रहीं ट्रेनें
मेरठ।
गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण और सहारनपुर तक विद्युतीकरण होने से ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे की हो गई है। जिससे अधिकतर ट्रेनें अपने तय समय से पहले ही सिटी स्टेशन पहुंच रही हैं। इससे रेल यात्रियों का सफर सुहावना हो गया। खासकर दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिली है।
  पिछले दो दिनों की रिपोर्ट में सिटी स्टेशन पर आने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के तय समय से पहले आने से यात्रियों को चौंका दिया है। जिससे यात्रियों के साथ-साथ अधिकारियों में भी इसे लेकर चर्चा है। इससे यात्रियों के समय में बचत के साथ रेलवे का टाइम टेबल भी बदल सकता है। दो महीने पहले मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण पूरा कर लिया गया था। दिल्ली डिविजन डीआरएम सुखमल चंद जैन ने अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष-2020 तक टपरी तक दोहरीकरण पूरा होने के बाद रेल यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

40 मिनट में मुजफ्फरनगर का सफर
कैंट और सिटी स्टेशन से रोजाना हजारों दैनिक यात्री मुजफ्फरनगर और सहारनपुर का सफर करते हैं। लेकिन दोहरीकरण होने के बाद मेरठ से मुजफ्फरनगर तक मात्र 40 मिनट का समय लग रहा है। इससे ट्रेनों को भी आसानी से पास दिया जा रहा है।

यह है रिपोर्ट
दिनांक     ट्रेन               आने का समय    कब पहुंची
25 जून    जनशताब्दी         सुबह 9.35       सुबह 9.25
           देहरादून एक्सप्रेस  शाम 6.25        शाम 6.20
           शालीमार एक्सप्रेस सुबह 8.35     सुबह 8.35
           सुपर एक्सप्रेस      सुबह 11.02   सुबह 11.07
           गोल्डन टेंपल       सुबह 5.17     सुबह 5.12
          अंबाला इंटरसिटी   सुबह 9.21     सुबह 9.21
26 जून  जनशताब्दी         सुबह 9.35     सुबह 9.32
           उत्कल एक्सप्रेस    सुबह 10.01   सुबह 9.56
           कालका पैसेंजर     शाम 5.00       शाम 4.48
           सुपर एक्सप्रेस       सुबह 11.02    सुबह 11.00
           गोल्डन टेंपल        सुबह 5.17      सुबह 5.15
           शताब्दी              सुबह 8.03       सुबह 8.02


अब गाजियाबाद से मेरठ के बीच चलेगी मेमू
मेरठ।
रेलवे ने आनंद विहार से मेरठ के बीच चलने वाली मेमू को बंद कर दिया है। अब इसके स्थान पर गाजियाबाद से सीधे मेरठ तक मेमू को शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 28 जून से होने जा रही है। बता दें कि तीन साल पहले मेरठ से आनंद विहार तक यात्रियों को सुविधा देेने के लिए मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी, लेकिन यह ट्रेन अधिकतर रद्द या देरी से मेरठ आती थी। अब इस ट्रेन को गाजियाबाद से मेरठ के बीच चलाने की अनुुमति रेलवे मुख्यालय से मिल गई है। बुधवार को रेलवे मुख्यालय से पत्र जारी कर दिया गया है।

   दिन में दो बार चलाई जाने वाली मेमू गाजियाबाद से सुबह 8:50 बजे चलकर सुबह 10:10 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन मेरठ सिटी से शाम 4:50 बजे चलकर शाम 6:10 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन के नंबर में भी बदलाव कर दिया गया है। अब इसका नंबर 64553/ 54 के स्थान पर 04555/56 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed