{"_id":"578d3ded4f1c1b624fc4c1d8","slug":"train-plus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन, प्लेन में डिनर पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन, प्लेन में डिनर पार्टी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 19 Jul 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बाईपास पर मिराज रेस्टूरेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रेस्टोरेंट तो तमाम हैं, आपने दूसरे शहरों में भी पंच सितारा और तीन सितारा होटलों में खाने खाया होगा। लेकिन अपने शहर में खास अहसास देने वाले इन थीम बेस्ड रेस्टोरेंट्स के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। स्पोर्ट्स सिटी में माया नगरी के नजारे, एयरपोर्ट सी सुविधाएं और प्रकृति की सुंदरता का मजा एक साथ ले सकते हैं। शहर में कई ऐसे थीम बेस्ड रेस्टोरेंट हैं, जहां आप लालकिले जैसे अनुभव होगा। यहां आप अपने पसंदीदा खाने का मजा परिवार के साथ ले सकते हैं। शहर में तेजी से बदल रही होटल संस्कृति और कदम बढ़ाते थीम बेस्ड रेस्टोरेंट से रूबरू कराती रिपोर्ट।
रॉयल एक्सप्रेस में दावत-ए-खास का लुत्फ
रॉयल एक्सप्रेस जैसी महंगी ट्रेन में यात्रा करना हर किसी के लिए संभव नहीं है। इसलिए मेरठ के विपुल केला ने ऐसा रस्टोरेंट बना दिया, जहां बैठकर लोग अच्छे खाने का मजा रॉयल ट्रेन के साथ लें। गढ़ रोड स्थित टिंबक टू रेस्टोरेंट पिछले 15 साल से संचालित है। 2009 में रेस्टोरेंट को रॉयल एक्सप्रेस थीम पर डिजायन किया गया।
विपुल बताते हैं छह महीने थीम पर रिसर्च की तो क श्मीर थीम, बॉलीवुड, हाउस बोट कई थीम आई, लेकिन हमने रॉयल एक्सप्रेस थीम को चुना। रेस्टोरेंट का आउटलुक और इनरलुक रॉयल एक्सप्रेस के कोच जैसा है। कोच के साथ रेलवे ट्रैक, मेरठ रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का टाइमटेबल, टिकट काउंटर भी बनाया है। मेन्यू को भी रॉयल एक्सप्रेस लुक में डिजायन किया है। तीन साल में पूरा रेस्टारेंट बनकर तैयार हुआ। वुड और ब्रॉस से रेस्टोरेंट का इंटीरियर हुआ है।
विज्ञापन
माया नगरी का फुल फील
शिवाजी रोड पूजा आर्केड स्थित बॉलीवुड बाइट रेस्टोरेंट का नाम लेते ही खाने में फि ल्मों का स्वाद घुल जाता है। सालभर पहले शुरू हुए रेस्टोरेंट की तुलना फिल्म सिटी से करना कोई बड़ी बात नहीं होगी। रेस्टोरेंट के फ्रं ट गेट से लगी सीढ़ियों से ही नए-पुरानी फिल्माें के पोस्टर, अभिनेता और गायकों की तस्वीरें आपकी नजरों के सामने आने लगेंगी। रेस्टोरेंट के एंट्री गेट को वुड, वायर और आयरन से बने रील-व्हील से डिजायन किया है। बॉलीवुड थीम बेस्ड इस रेस्टोरेंट का फ्लोर रेड-ब्लैक डीजे थीम पर है। रेस्टोरेंट में दादा साहब फालके के जमाने का ब्रास ग्रामोफोन है। डायनिंग हॉल में तकरीबन 100 तस्वीरें टंगी हैं।
मदर इंडिया, जो जीता वही सिकंदर, शोले, अंकुर, ज़बक, दो बीघा जमीन, चलती का नाम गाड़ी, श्री 420 जैसी अवार्ड विनिंग फिल्मों के पोस्टर हॉल में लगे हैं। जोहराबाई अंबालेवाली, मोहम्मद रफी, मुकेश, राजकपूर, किशोर कुमार, प्राण, भारत भूषण जैसे अभिनेताओं व गायकों की खास तस्वीरें भी हैं। अभिनेत्रियों की चर्चित अदाओं की तस्वीरें भी रेस्टोरेंट में देखने मिल जाएंगी। रेस्टोरेंट संचालक डॉ. दीपक गुप्ता बताते हैं शुरू से फिल्मों का शौक था, इसलिए पहले से सोच रखा था कि फिल्मों से जुड़ा कुछ करूंगा। सिनेमा के 100 साल पूरा होने पर बॉलीवुड को समर्पित करते हुए रेस्टोरेंट बनाया।
मेरठ की स्पोर्ट स्प्रिट के नजारे
मेट्रो प्लाजा स्थित एलोरा रेस्टोरेंट में मेरठ के बल्ले और फुटबॉल क ी स्प्रिट नजर आएगी। स्पोर्ट्स थीम पर होटल को डिजायन किया गया है। होटल संचालक संजीव रस्तोगी ने लगभग दो साल पहले यह थीम चुनी। वह बताते हैं कि 15 साल से रेस्टोरेंट चला रहा हूं, सोचा कुछ बदलाव किया जाए तो दो साल पहले इसे स्पोर्ट्स थीम में डिजायन करा दिया। रेस्टोरेंट में क्रिकेट बैट, गोल्डन बैट, फुटबॅाल और क्रिकेट स्टंप रखे हुए हैं। तैयारी रेस्टोरेंट में बड़े क्रिकेटर्स और फुटबॉल प्लेयर्स की तस्वीरें लगाने की है। बकौल संजीव मेरठ स्पोर्ट्स नगरी है, इसलिए हमने गेम्स थीम को चुना।
ट्रेवलिंग नहीं डिनर वाला प्लेन
एरोप्लेन में केवल यात्रा कर सकते हैं इस बात को शहर में बने लालकिला एयरपोर्ट रेस्टोरेंट ने मिथ साबित कर दिया है। बाईपास पर वृहद एरिया में बने लालकिला एयरपोर्ट रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल में आप परिवार सहित एरोप्लेन के अंदर शानदार खाने का मजा ले सकते हैं। होटल संचालक भारत भूषण अरोरा ने 2013 में इस रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। भारत भूषण बताते हैं पहले हम लालकिला थीम पर पूरा रेस्टोरेंट बना रहे थे। लालकिला थीम पर काम चल रहा था। पत्थर राजस्थान से मंगवाया और काम शुरू हुआ, एक दिन ऊपर से प्लेन निकलकर जा रहा था तो मेरे मैनेजर ने कहा सर रेस्टोरेंट में ये प्लेन ले आते हैं। मुझे उसकी बात मज़ाक लगी, लेकिन दो-चार बार उसने फिर प्लेन लाने के लिए कहा। मैंने सीरियसली नहीं लिया लेकिन उसने कहा सर इससे हमें अच्छी पब्लिसिटी मिलेगी कुछ यूनिक आइडिया होगा। तो मुझे भी लगा कि रेस्टोरेंट क ी थीम अब लालकिला एयरपोर्ट कर दूं। थीम के अनुसार होटल में प्लेन रखना जरूरी था। इसके लिए भारत भूषण ने पहले कांधार कांड वाले प्लेन को लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरा प्लेन लाया गया। होटल में लॉन, बैंक्वेट हॉल है। इसके अलावा दो रेस्टोरेंट है। एक एरोप्लेन रेस्टोरेंट। 35 चेयर वाला यह रेस्टोरेंट वास्तविक जहाज के भीतर बना है।
भागदौड़ के बीच प्रकृति का आनंद
गोवा के कबाना, केरल क ी हरियाली और खंडाला के हसीन प्राकृतिक नजाराें का आनंद आप चाय की चुस्कियों के साथ अब शहर में ही ले सकते हैं। बाईपास स्थित ग्रैंड 5 रिसोर्ट के पास मीराज़ रेस्त्रो ऐसा प्वाइंट है जहां प्रकृति की चाहत की सारी हसरतें पूरी हो जाएंगी। लव ऑफ नेचर थीम पर डिजायन किए गए इस रेस्टोरेंट में ओथेंटिक पिज्जा का स्वाद मिलेगा, तो हिंदुस्तानी व्यंजनाें का परंपरागत स्वाद इटेलियन क्यूजिन के कांबिनेशन में मिलेगा। रेस्त्रो में फील विद नेचर के लिए ओपन एरिया डाइनिंग, लॉन डाइनिंग है। केन, वुड और बैंबू के केज, गोवा में मिलने वाले कबाना और हट्स भी हैं। मैनेजर मनिंद्र सिंह कहते हैं दो साल में इंटीरियर पूरा हुआ है। इसमें हर छोटी से छोटी बड़ी चीज को हमने नेचर के साथ जोड़ा है।