फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   train ill stop from tomorrow, many canceled on 19 and 20 july

कल से ट्रेनें रहेंगी बाधित, 19 और 20 को कई ट्रेन रहेंगी रद्द

Wed, 17 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
train ill stop from tomorrow, many canceled on 19 and 20 july
मेरठ। रेल यात्रियों के लिए अगले चार दिन परेशानी भरे हो सकते हैं। एक तरफ कांवड़ यात्रा के शुरू होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। वहीं, तिलक ब्रिज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनें बाधित रहेंगी। इसकी शुरुआत 18 जुलाई से होने जा रही हैं। दिल्ली और तिलक ब्रिज स्टेशन के बीच अब छह ट्रैक हो जाएंगे। इसी कार्य के अंतिम दौर के लिए ट्रेनें बाधित रहेंगी। इसमें मेरठ से गुजरने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिसका असर यात्रियों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस - 19 और 20 जुलाई
नई दिल्ली -जालंधर (सुपर एक्सप्रेस) - 19, 20 और 21 जुलाई
उत्तरांचल एक्सप्रेस - 19 और 21 जुलाई
इन ट्रेनों के रूट में बदलाव
गोल्डन टेंपल (12904)
18 जुलाई को साहिबाबाद होकर दिल्ली, रेवाड़ी, अलवर होते हुए मुंबई जाएगी।
गोल्डन टेंपल (12903)
18 जुलाई को साहिबाबाद होकर दिल्ली, रेवाड़ी, अलवर होते हुए मेरठ पहुंचेगी।
बिलासपुर-अमृतसर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस)
18 और 19 को मेरठ से वाया खुर्जा, अलीगढ़ होते हुए जाएगी।
लोकमान्य तिलक-हरिद्वार (12171)
18 को अलीगढ़, खुर्जा होते हुए मेरठ आएगी
हरिद्वार-लोकमान्य तिलक (12172)
19 को मेरठ वाया खुर्जा, अलीगढ़ होते हुए जाएगी।
अंबाला-दिल्ली पैसेंजर (54540)
20 को सिर्फ मेरठ तक चलेगी।
दिल्ली-अंबाला पैसेंजर (54539)
21 को मेरठ से बनकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed