{"_id":"5d780cc38ebc3e93d8447273","slug":"traffic-system-claims-of-officials-meerut-news-mrt4426766109","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात व्यवस्था, अफसरों के दावे धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात व्यवस्था, अफसरों के दावे धड़ाम
विज्ञापन
मुहर्रम के जलुस के दौरान रुट डायवर्जन के बाद भी रोडवेज बसों के आने से लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व्यवस्था, अफसरों के दावे धड़ाम
मेरठ। यातायात व्यवस्था के साथ पुलिस अधिकारियों के दावे भी धड़ाम हो गए। मुहर्रम के जुलूसों को लेकर किया गया डायवर्जन हवाई साबित हुआ। दिल्ली रोड पर जुलूस के बीच में रोडवेज बसों की लाइन लग गई। दिल्ली रोड पर कई घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
मुहर्रम के जुलूस को लेकर मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे से रात दो बजे तक शहर में डायवर्जन प्लान लागू किया था। इस दौरान दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा तिराहा से बेगमपुल चौराहा और जीरो माइल तिराहा के बीच जुलूस वाले मार्गों पर हल्के और भारी वाहन नहीं चलेंगे। दिल्ली व बागपत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर बाईपास से कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर, वेस्ट एंड रोड, जली कोठी होते हुए भैसाली अड्डे पहुंचने का रूट था। वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर जाने के लिए यही रूट रहेगा। दोपहर ढाई बजे जैसे ही जुलूस घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की तरफ पहुंचा तो यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। रेलवे रोड चौराहे से परतापुर और बेगमपुल की तरफ बसों की लाइन लग गई। लोग कई किमी लंबे जाम में फंस गए। दोपहर से लगा जाम शाम तक भीषण होता चला गया। काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका।
डायवर्जन 11 बजे से, ड्यूटी लगाई चार बजे
ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन पूर्वाह्न 11 बजे से लागू करने का दावा किया था, लेकिन ड्यूटी शाम चार बजे से लगाई। ढाई बजे सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, टीआई डीडी दीक्षित, एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता, एसओ देहली गेट रविंद्र, एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल रेलवे रोड चौराहे से ईदगाह तक जाम में फंसे रहे। बाद में पता चला कि ट्रैफिक की ड्यूटी ही नहीं है। शॉप्रिक्स तिराहा, रेलवे रोड और मेट्रो प्लाजा पर सात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के न मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
जुलूस में फंसी बस, फिर डायवर्जन
रेलवे रोड चौराहे पर जब जुलूस पहुंचा तो रेलवे रोड चौराहे से लेेकर मेट्रो प्लाजा तक रोडवेज बसों की लाइन लग गई। इस कारण भीषण जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने सभी बसों को रोक दिया। वहीं रेलवे रोड चौराहे से केसरगंज तक भी रोडवेज बसों की लाइन लगी रही। कुछ बसों को रेलवे रोड चौराहे से सिटी स्टेशन की तरफ डायवर्ट किया गया।