फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic stopped in Meerut from eight am to six am, police started checking operation

संक्रमण का खतरा बढ़ा, रात 8 से सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 26 Jun 2020 12:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Jun 2020 12:58 AM IST
सार

  • -सड़कों पर उतरी पुलिस, चलाया चेकिंग अभियान
  • - नियम तोड़कर सफर करने वालों के धड़ाधड़ काटे चालान
  • - बढ़ते संक्रमण मामलों को देखते हुए रात आठ से सुबह 6 तक नही होगा सफर  

विज्ञापन
Traffic stopped in Meerut from eight am to six am, police started checking operation
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर में बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए रात में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने के बाद देर रात पुलिस भी सड़कों पर दिखाई दी। इस दौरान कही अभियान का असर दिखा तो कहीं लोग इससे बेपरवाह दिखाई दिए।  

विज्ञापन


कई स्थानों पर पुलिस ने वाहनों को रोक-रोककर चालान काटने शुरू किए। लोगों को बताया गया कि संक्रमण को देखते हुए रात में वाहनों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। फिर भी लोग मनमानी करते हुए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: कोरोना पाॅजिटिव मृतक के जनाजे में शामिल होने वाले एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस ने बेगमपुल पर अभियान चलाकर चालान किये। वहीं रेलवे रोड, देहलीगेट, ब्रह्मपुरी, नौचंदी और मेडिकल क्षेत्र में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली, देहलीगेट और रेलवे रोड इलाके में लोग मनमानी करते दिखाई दिए। जिनसे सख्ती के साथ पुलिस ने निपटा।  एस पी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि रात के समय सख्ती बढ़ाई गई है। आगे भी पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करेगी।      

बीस चालान, 5 वाहन सीज  
 रात के कर्फ्यू को सख्ती से लागू कराने के लिए गुरुवार रात परतापुर पुलिस ने परतापुर तिराहा पर सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने करीब 20 वाहनों के चालान किए तो पांच वाहन सीज किए। हालांकि दिल्ली और गाजियाबाद से आने वाले लोगों को रात के कर्फ्यू का समय बदलने की जानकारी नहीं थी, जिसके चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed