मेरठ में ट्रैफिक पुलिस का अनोखा कारनामा, हेलमेट नहीं पहनने पर कार सवार का किया चालान, शिकायत दर्ज
- ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, ईचालान पर फोटो बाइक सवार का
- सवालों के घेरे में आने लगी ट्रैफिक पुलिस की ई चालान प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की ई चालान प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। हेलमेट के नाम पर कार सवारों के चालान काटे जा रहे हैं। यह पहला मामला नहीं आया है जब बाइक पर बिना हेलमेट का प्रयोग किए फोटो देखकर कार का चालान कर दिया। इससे पहले भी पिछले 2 साल में 10 से अधिक ऐसे मामले आ चुके हैं। पीड़ित भाजपा नेता ने ट्रैफिक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक लिसाड़ीगेट क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद सुनील चड्डा दिल्ली रोड स्थित एक कार शोरूम में अपनी होंडा सिटी कार एक्सचेंज के लिए गए थे। शोरूम कर्मचारियों ने जब कार के कागजों की ऑनलाइन जांच की तो कार का ई-चालान सामने आया।
सुनील ने बताया कि चालान 6 जून का है और उसमें हेलमेट न होने के कारण चालान करने की बात लिखी है। इस चालान में जो फोटो लगा है उसमें बिना हेलमेट बाइक सवार नजर आ रहा है। चालान की राशि 500 रुपये शुल्क लिखा हुआ है। सुनील ने ट्रैफिक पुलिस को मामले की जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस अब जांच की बात कह रही है।
नम्बर प्लेट का बहाना
ट्रैफिक पुलिस ने 17 जनवरी 2019 को ई चालान की प्रक्रिया शुरू की थी। ट्रैफिक पुलिस जब भी ई चालान करती है तो उस वाहन का नंबर डाला जाता है जिसने नियम तोड़ा है। ऐसे में कार का नंबर डालने पर कार स्वामी का नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी सामने आ जाता है, लेकिन फोटो बाइक के लगा दिए जाते हैं।
लगातार शिकायत
दौराला निवासी सुमित कुमार ने भी ट्रैफिक कार्यालय में शिकायत की थी कि 2 जून को मोबाइल पर मैसेज आया कि तीन सारी बैठाने पर उनकी आल्टो कार का चालान हुआ है। जबकि फोटो में बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिस पर खूब हंगामा हुआ था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/